नवीनतम

T20 World Cup: शमी के कमाल से भारत ने जीता वॉर्म अप मैच

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सफर की शरूआत भारत ने रोमांचक जीत के साथ की. मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में 3 विकेट झटकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 6 रन से पहले वॉर्म-अप मुकाबले में करारी शिकस्त दी. दोनों चैपिंयन टीम के बीच मुकाबला शानदार रहा. जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के 27 गेंदों पर 57 रन और सूर्य कुमार यादव के 50(33) रनों की  मदद से 186 रनों का स्कोर बनया. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी शुरूआत से ही रन मीटर को बढ़ाए रखा. लेकिन वो अपनी पारी के आखिरी ओवर और मोहम्मद शमी की मारक गेंदों के आगे 180 रन ही बना सकी और 6 रनों से इस रोमांचक प्रैक्टिस मैच को गंवा दिया.

शमी ने किया कमाल

भारतीय यॉर्कर स्पेसलिस्ट जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद कोरोना को हराकर टीम में बुलाए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी का जादू दिखाने में कामयाब रहे. हालांकि वो पूरे मैच के दौरान गेंदबाजी नहीं कर सके और ड्रेसिंग रूम में बैठे थे. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी और अहम ओवर डालने के मैदान पर उस वक्त बुलाया जब ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 11 रन चाहिए थे और उसके 4 विकेट अभी भी बचे थे. इसके बाद हाथ में गेंद लेकर तेज गति से भागते मोहम्मद शमी को देख ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज घबराते नजर आए और एक के बाद अपने 3 विकेट थ्रो करके पवेलियन चलते बने. मोहम्मद शमी ने आखिरी में महज 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए और भारत को 6 रनों से जिता दिया.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago