पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का पैसा नमामि गंगे प्रोजक्ट में खर्च होगा

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहार और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर को होने वाली है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश विदेश की जानी-मानी हस्तियों और उनके चाहने वालों ने कई तरह के उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट किए हैं। इनमें पेंटिंग मूर्तियां, हस्तशिल्प लोग कलाकृतियां समेत कई उपहार शामिल हैं।

प्रधानमंत्री को मिले ये उपहार और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री को दिए गए 1200 उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी की जाएगी। स्मृति चिन्ह और उपहारों में एक से एक बढ़कर एक उपहार और कलाकृतियां शामिल हैं, जिनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी मौजूद होगा। इन उपहारों में खेल जगत से लेकर अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग हस्तियों द्वारा दिए गए काफी अनमोल तोहफे भी शामिल हैं। इनमें कई जानी-मानी खेल हस्तियों द्वारा ऑटोग्राफ की हुई जर्सी, उनके खेलने का सामान जैसी चीजें शामिल हैं।यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए आप दिए गए साइट पर लॉगिन कर इस नीलामी में भाग ले सकते है।

https://pmmementos.gov.in/

नीलामी का ये तरीका पहली बार जनवरी 2019 में पीएमओ ने ही शुरू किया था। यह इस श्रृंखला की चौथी नीलामी होगी। पहले की तरह नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा। इस नीलामी में 100 से लेकर 5 लाख रुपये तक की बोली लगाकर लोग अपने मनचाहे उपहार खरीद सकते हैं।

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

43 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

57 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago