जेकेपीएसआई परीक्षा के पेपर लीक मामले पर सीबीआई के छापे, देशभर में 33 ठिकानों पर छापेमारी,कई बड़े अधिकारी फंसे

नई दिल्ली- सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर छापेमारी की है.भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी ने 33 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी, और सीआरपीएफ के अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. बता दें कि 27 मार्च 2022 को हुई एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली हुई थी.

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेपीएसआई) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर, नियंत्रक और परीक्षक अशोक कुमार मान के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कुछ अधिकारियों के परिसरों में भी तलाशी ली गई. 5 अगस्त को छापेमारी करने के बाद सीबीआई ने आपत्तिजनक दस्तावेज, डिवाइस, आंसर शीट्स, आवेदनपत्र और ओएमआर फाइलें बरामद की  जो मामले में बेहद महत्वपूर्ण है.

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि बरामद सबूत आरोपियों के अपराधों का खुलासा करेंगे.आरोपियों ने एसआई परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक कर दिया था. परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं. सीबीआई ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.जांच एजेंसी ने कहा, “बीएसएफ के डॉ. करनैल सिंह, जो एक चिकित्सा अधिकारी हैं, ट्यूटोरियल क्लासिज के मालिक अविनाश गुप्ता, जेकेएसएसबी के सदस्य नारायण दत्त और परीक्षा आयोजित करने वाली बेंगलुरु में निजी फर्म मेरिटैक प्राइवेट लिमिटेड को एफआईआर में आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

हाल ही में उपराज्यपाल प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1,200 पदों के लिए आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी गई.अब नए सिरे से भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago