खेल

IPL 2023: CSK देखती रह गई और शार्दूल ठाकुर को ले उड़ी KKR, ट्रेड विंडो के जरिए दिल्ली से कोलकाता पहुंचे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर आईपीएल में पिछले साल  दिल्ली कैप्टिलस  फ्रेचाईजी के लिए मैदान में खेलते हुए नजर आएं थे. इस बार उन्हें KKR की टीम ने धोनी की टीम में शामिल होने से पहले ही अपने साथ उड़ा ले गई.

टी20 विश्व कप के बाद अब आईपीएल का रोमांच शुरु होने जा रहा है. इसके लिए  टीमों के पास खिलाड़ियों के रिटेन और रीलीज करने की आखिरी तिथि 15 नवंबर है. जिसके बाद इसी साल के अंत में दिसंबर से मिनी ऑक्शन शुरु हो जाएगा. टीमें अपने फेवरेटे खिलाड़ियों को लपकने के लिए नजर बनाएं हुए हैं. इस बीच खबर आ रही है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर अपनी पुरानी 2 टीमें चेन्नई सुंपर और दिल्ली कैप्टिल्स को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं.

KKR के लिए करबो लड़बो जीतो करेंगे शार्दुल

शार्दुल ठाकुर कई सीजन तक महेंन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके का हिस्सा रहे हैं. इस बार वो पीली जर्सी छोड़  काली और पर्पल टी-शर्ट पहनकर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए करबो, लड़बो, जीतो करते हुए नजर आएंगे. शार्दुल को इस साल की शुरुआत में आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान 10.75 करोड़ रुपये ($1.433 मीटर लगभग) की कीमत पर दिल्ली कैप्टिलस ने अधिग्रहित किया था. उस मेगा नीलामी में शार्दुल को अपनी टीम में लेने के लिए  चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ने कोशिश की थी.

आईपीएल 2022 में किया था अच्छा प्रदर्शन

शादुल ठाकुर साल 2017 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं. इस बीच वो सीएसके के साथ कई सीजन में टीम का हिस्सा रहे. वहीं पिछले साल आईपीएल के 15वें सीजन में उन्हें दिल्ली कैप्टिलस ने पिक किया था. दिल्ली कैप्टिलस की तरफ से खेलते हुए शार्दुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होने कुल 14 मैचों में 9.79 की इकॉनमी रेट के साथ 15 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया था. इसके साथ ही उन्होंने जरुरत पड़ने पर टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए 138 की स्ट्राइक रेट से 120 रन  भी बनाएं थे.   बता दें शार्दुल ठाकुर को आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर  वनडे और टी20 मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

6 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

8 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

30 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

32 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

42 minutes ago