नवीनतम

इस बार चैत्र नवरात्रि पर बनाएं स्वादिष्ट व्रत वाला डोसा और अन्य व्यंजन, जानें विधि

Chaitra Navratri Vrat Food Recipes: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. ये 9 दिन पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के लिए खास माने जाते हैं. 30 मार्च को इस नवरात्रि का समापन होगा. इन 9 दिनों में अलग-अलग दिन मां दुर्गा के 9 रूपों का पूजा-आराधना होती है. माना जाता है कि इन 9 दिनों में की गई पूजा पाठ का विशेष फल मिलता है. नवरात्री में लोग मां की उपासना के लिए पूरे 9 दिन व्रत भी रखते हैं. इस दौरान फल और बिना अन्न वाली चीजें खाई जाती हैं. इनमें आलू, साबूदाना, कुट्टू का आटा, समा के चावल जैसी चीजों का उपयोग फलाहार बनाने में किया जाता है. आप चाहें तो केवल इन सामाग्रियों का उपयोग करते हुए कुछ खास व्यंजन भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही खास व्यंजनों के बारे में.

नवरात्रि में जब कुछ चटपटा खाने का जी करे बनाए कुट्टू के पकौड़े

कुट्टू के पकौड़े बनाने के लिए आपको चाहिए- 250 ग्राम- कुट्टू का आटा, 250 ग्राम आलू, 2-3 हरी मिर्च, आधा चम्मच पिसा हुआ अदरक और नींबू का रस, सेंधा नमक अपने स्वादानुसार, आधा कप-पानी.

बनाने की विधि

कुट्टू के स्वादिष्ट पकौड़े बनाने के लिए ली हुई मात्रा में आलू को कुकर में उबाल लें. ठंडा होने पर इसे छीलकर एक बर्तन में मैश कर लें. इसके बाद आलू के साथ कुट्टू का आटा, कटी हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक मिलाते हुए आटे की तरह गूंथ लें. अब अब एक कढ़ाई में तेज आंच पर तेल गर्म करें और तैयार आइटम को से गर्मागर्म पकौड़ी बनाएं.

नवरात्रि में खा सकते हैं यह डोसा

नवरात्रि में आप चाहें तो समा के चावल का डोसा बनाकर आम फलाहार से कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं.

समा के चावल का डोसा बनाने के लिए आपको चाहिए- 200 ग्राम मो समा के चावल, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच काली मिर्चपाउडर, 2-3 हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 1 बड़ा चम्मच रिफाइन तेल या घी, कसा हुआ नारियल एक पाव. स्वादानुसार सेंधा नमक.

बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए पहले समा के चावलों को धो कर अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इसे आधा घंटा पानी में छोड़ें रहें.
फिर मिक्सी में इसे पीसकर उसका घोल तैयार कर लें. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, मिर्च और सौंफ पाउडर डालकर मिला लें.

अब तवेको गरम करके सबसे पहले उसमें थोड़ा सा तेल डालें. अब घोल को डालकर तवे पर फैलाएं. जब तक डोसा दोनों तरफ से कुरकुरा न हो जाए तब तक पकने दें. इसे बाद इस पर नारियल पाउडर छिड़क लें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

42 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

48 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago