खेल

IND vs AUS 3rd ODI: भारत के सामने 270 का टारगेट, कुलदीप-हार्दिक ने बरपाया कहर

IND vs AUS 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मिचेल मार्श (47 रन) अर्धशतक से चूक गए लेकिन मेहमान टीम की ओर से  हाईएस्ट स्कोरर रहे. शुरुआत में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. लेकिन हार्दिक पंड्या ने अकेले ही भारत की मैच में वापसी कराई और लगातार ऑस्ट्रेलिया को झटके दिए. कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट पर 269 रन बनाए.

भारत की ओर से कुलदीप- हार्दिक ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जबकि अक्षर-सिराज के नाम 2-2 विकेट आए.

चेन्नई में ‘कुंग फू पंड्या’ ने निकाल दी कंगारुओं की ‘अकड़’

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दौरान शुरुआत में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए लेकिन हार्दिक ने कंगारू बल्लेबाजों पर आते के साथ ही अटैक किया. ऑस्ट्रेलिया के 10 ओवरों में 61-0 तक पहुंचने के बाद, पंड्या गेंदबाजी करने आए. उन्होंने 11वें, 13वें और 15वें ओवर  में ट्रेविस हेड (33), स्टीव स्मिथ (0) और मिशेल मार्श (47) के विकेट झटके. इन विकेटों के साथ ही टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

13 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

22 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

24 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago