ECI
Lok Sabha Election 2024: देश में हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में 2019 में हुये पिछले आम चुनाव की अपेक्षा अधिक तृतीय लिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाताओं ने वोट डाला. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है. आयोग ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में 25 प्रतिशत तृतीय लिंगी मतदाताओं ने वोट डाला .जबकि 2019 के संसदीय चुनाव में 14.58 प्रतिशत ने मतदान किया था.
आयोग ने सात चरणों में दिए वोट प्रतिशत के आकड़े जारी किये
इस बार पहले चरण में 19 अप्रैल को तृतीय लिंगी मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 31.32 प्रतिशत था. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 23.86 प्रतिशत तृतीय लिंगी मतदाताओं ने वोट डाला जबकि तीसरे चरण में सात मई को 25.2 प्रतिशत तृतीय लिंगी मतदाताओं ने मतदान किया.
इसी तरह, चौथे चरण 13 मई को मतदान करने वाले ऐसे मतदाता 34.23 प्रतिशत मतदाता थे.पांचवें चरण में 20 मई को 21.96 प्रतिशत तृतीय लिंगी मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया जबकि छठे चरण में 25 मई को 18.67 प्रतिशत ऐसे मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सातवें एवं अंतिम चरण में एक जून को वोट डालने वाले ऐसे मतदाता 22.33 प्रतिशत थे. 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में 4,87,803 तृतीय लिंगी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…