खेल

न्यूयॉर्क की पिच नहीं है मानकों के अनुरूप, ICC ने माना, कही ये बात

New York: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्वीकार किया है कि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिचें मानकों के अनुरूप नहीं हैं और उसने वादा किया कि टी 20 विश्व कप के शेष मैचों के लिए इसमें सुधार किया जाएगा. इस मैदान पर खेले गए दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 100 से भी कम रन बनाये हैं और विकेट से अतिरिक्त उछाल तथा अतिरिक्त स्विंग ने दूसरी पारी में खेलने वाली टीमों को भी परेशान किया है.

100 रन के भीतर सिमटी पहली पारी

टी 20 विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर लुढ़क गयी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरे मैच में भारत ने आयरलैंड को 96 रन पर समेट दिया और भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत को नौ जून को इसी मैदान पर पाकिस्तान से खेलना है और आशंका जताई जा रही है कि मैच के परिणाम में पिच की बड़ी भूमिका रहेगी.

आईसीसी ने कही बड़ी बात

आईसीसी ने इस बड़े मुकाबले से पहले एक बयान जारी कर कहा,” हम मानते हैं कि इस स्टेडियम की पिच उस तरह नहीं खेली जैसा हम सभी चाहते थे. विश्व स्तरीय ग्राउंड टीम पिछले मैच की समाप्ति के बाद से लगातार कड़ी मेहनत कर रही है ताकि शेष मैचों के लिए बेहतर पिच उपलब्ध कराई जा सके.” अब यह देखना होगा कि आईसीसी के पिच विशेषज्ञों की टीम स्थिति को कैसे कम करती है और भविष्य के मैचों के लिए कैसे बेहतर विकेट उपलब्ध कराती है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: मुंबई में जन्मे नेत्रवलकर ने कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई, कैसे पहुंचे USA?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

19 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

20 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

44 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

55 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

59 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

1 hour ago