देश

संसद के सेंट्रल हॉल में PM मोदी ने थपथपाई CM योगी की पीठ, दोनों की मुलाकात का वीडियो वायरल

आज नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार लोकसभा का नेता चुना गया. पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के सभी दलों के नेता शामिल हुए.

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी. वहीं, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की पीठ थपथपाई. दोनों के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी भी उपस्थित थे. जब पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया तो उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया. इस दौरान जैसे ही सीएम योगी ने पीएम मोदी को बुके भेंट किया, पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपा दी.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह पहला अवसर था, जब सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात हो रही थी. ऐसे में पीएम मोदी का सीएम योगी की पीठ थपथपाना उनकी हौसला-अफजाई करना था, जो यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर पीएम मोदी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

इसके पहले सीएम योगी ने कहा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई. उनके यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

6 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

6 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

22 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

23 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

29 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

38 minutes ago