सालों ने जीजा को पीटा
उदयपुर के बांसवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अपनी ही पत्नी को नया मोबाइल नहीं दिलाने पर पति को उसके सालों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. वहीं पत्नी भी अपने भाइयों के साथ मयके चली गई. युवक ने अपने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है.
यह मामला बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र का है. घायल पति दर्द से करहा रहा है और घर पर ही बिस्तर पर पड़ा है. इस मामले की जांच कर रहे (ASI) नरेंद्रसिंह ने बताया कि छायणा ओबला के रहने वाले बापूलाल पारगी के साथ यह घटना हुई है.
रिपोर्ट में बताया कि पत्नी के भाइयों ने उसके साथ सरियों से मारपीट की. जिसके कारण उसके कान और सर का हिस्सा लहूलुहान हो गया है. इधर, बापूलाल पारगी ने बताया कि उसकी पत्नी बीते कई दिनों से नए मोबाइल की डिमांड कर रही थी. मैंने रुपये इकट्ठा होने पर नया मोबाइल दिलाने का वादा किया था.अभी पैसे नहीं हैं इसलिए मोबाइल लेने में सक्षम नहीं हूं दोनों में इस बात पर बहस हो गई थी.
जिसके चलते विवाद बढ़ा तो पत्नी ने सालों को फोन कर दिया. इसके बाद आरोपी साले घर पहुंचे और आते ही सरियों से अपने जीजी पर हमला कर दिया. दोनों शराब के नशे में थे. वह बेहोश होकर नीचे गिर गया. जीजा को मरा हुआ समझ कर साले अपनी बहन को साथ लेकर घर चले गए. फिलहाल 3 बच्चे उसके पास हैं.
बापूलाल ने बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है. पत्नी को भी साथ में ही रखता है. अभी दिवाली पर पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया था. उसके तीन बच्चे हैं. उसके बच्चों की देखरेख बूढ़ी मां कर रही है.
Om Shanti Retreat Centre: गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में देशभर के मीडिया कर्मियों…
Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…
दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…
Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…