Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Udaipur: पत्नी को मोबाइल ना दिलाने पर हुआ विवाद, सालों ने जीजा की जमकर करी पिटाई

सालों ने जीजा को पीटा

उदयपुर के बांसवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अपनी ही पत्नी को नया मोबाइल नहीं दिलाने पर पति को उसके सालों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. वहीं  पत्नी भी अपने भाइयों के साथ मयके चली गई.  युवक ने अपने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है.

यह मामला बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र का है.  घायल पति दर्द से करहा रहा है और घर पर ही बिस्तर पर पड़ा है. इस मामले की जांच कर रहे (ASI)  नरेंद्रसिंह  ने बताया कि छायणा ओबला  के रहने वाले बापूलाल पारगी के साथ यह घटना हुई है.

रिपोर्ट में बताया कि पत्नी के भाइयों ने उसके साथ सरियों से मारपीट की. जिसके कारण उसके कान और सर का हिस्सा लहूलुहान हो गया है.  इधर, बापूलाल पारगी ने बताया कि उसकी पत्नी बीते कई दिनों से नए मोबाइल की डिमांड कर रही थी. मैंने रुपये इकट्‌ठा होने पर नया मोबाइल दिलाने का वादा किया था.अभी पैसे नहीं हैं इसलिए मोबाइल लेने में सक्षम नहीं हूं दोनों में इस बात पर बहस  हो गई थी.

जिसके चलते विवाद बढ़ा तो पत्नी ने सालों को फोन कर दिया. इसके बाद आरोपी साले घर पहुंचे और आते ही सरियों से अपने जीजी पर हमला कर दिया. दोनों शराब के नशे में थे.  वह बेहोश होकर नीचे गिर गया.  जीजा को मरा हुआ समझ कर साले अपनी बहन को साथ लेकर घर चले गए. फिलहाल 3 बच्चे उसके पास हैं.

बापूलाल ने बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है. पत्नी को भी साथ में ही रखता है. अभी दिवाली पर पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया था. उसके तीन बच्चे हैं.  उसके बच्चों की देखरेख बूढ़ी मां कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital