नवीनतम

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सहवाग के साथ ओपनिंग करेंगे यूनिवर्स बॉस, क्रिकेट फैंस को आएगा डबल मजा

कटक- यूनिवर्स बॉस के नाम से क्रिकेट की दुनिया में मश्हूर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रेिस गेल भारत पहुंच चुके हैं. अपने बल्ले से बॉल को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले गेल कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरेंगे. क्रिस गेल के लीग में शामिल होने के बाद गौतम अडानी के मालिकाना हक वाली टीम गुजरात जायंट्स की टीम को मजबूती मिलेगी.

सहवाग के साथ गेल करेंगे ओपनिंग

भारत में पहली बार आयोजित किए गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट को प्रशंसक खूब इंज्वॉय कर रहे हैं. लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रिस गेल  के शामिल होने के बाद इसका रोमांच अब दोगुना हो जाएगा. गुजरात जायंट्स की टीम के लिए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिस गेल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले यह दोनों बल्लेबाज जब एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो क्रिकेट फ्रेैंस को डबल धमाल देखने को मिलेगा.  सहवाग  गुजरात जायंट्स के कप्तान है और उनकी टीम पांच अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. क्रिस गेल के टीम से जुड़ने के बाद सहवाग की टीम को और मजबूती मिलेगी. यह दोनों अनुभवी खिलाड़ी अपने शानदार खेल के दमपर  टूर्नामेंट में जीत भी हासिल कर सकते हैं.

गेल के नाम है सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

दुुनिया के सबसे महान और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक बाएं हाथ के बैट्समैन क्रिस गेल अपने छक्को के लिए क्रिकेट वर्ल्ड में काफी मश्हूर हैं. उनके आसमानी छक्कों को दर्शक खूब इंज्वॉय़ करते हैं. वेस्टइंडीज के इस खब्बू बल्लेबाज के नाम टी-20 फार्मेट मेें सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होने अब तक खेले गए अपने 463 मैचों में 1056 आसमानी छक्के जड़े हैं. लीजेड्स लीग में मैदान पर  उनके लंबे-लंबे छक्कों को देखने के लिए मैदान पर भारी संख्या में क्रिकेट प्रशंसको के उमड़ने की उम्मीद है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

9 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

12 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

54 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

55 minutes ago