बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा
नई दिल्ली – सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान की भारत-पाकिस्तान सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. ये घुसपैठिया पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. बीएसएफ ने मंगलवार को ये जानकारी दी. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को शाम के समय सीमा सुरक्षा बल के सतर्क सैनिकों ने भारत-पाक सीमा से एक 20 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए घुसपैठिए का नाम मोहम्मद वकास बताया जा रहा है.
शुरुआती पूछताछ के दौरान मोहम्मद विकास ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान की तहरीक-ए-लब्बैक का अनुयायी है और भारत में उसी की विचारधारा का प्रचार करने के लिए प्रवेश किया था. बीएसएफ ने बताया कि मोहम्मद विकास पाकिस्तान के बहावलनगर जिले के करमपुर गांव का रहने वाला है.फिलहाल उसकी घुसपैठ के असली मकसद का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.इसके लिए उसे संबंधित पुलिस थाने को सौंपा दिया गया है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक एक कट्टरपंथी इस्लामी चरमपंथी संगठन है. यह संगठन पाकिस्तान में ईशनिंदा विधि में किसी भी बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन करता रहता है. हाल ही में नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश रचने में भी इस संगठन का नाम सामने आया था.
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…