यूपी के सीएम योगी की कड़ी चेतावनी,भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे

जौनपुर  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस पर पहले ही बोल चुके हैं. हाल ही में 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से भी वह अपना वचन दोहरा चुके हैं.अब यूपी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले तौर पर चेतावनी दे दी है कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में जिस प्रकार माफियाराज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है, उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू होगा.चाहे वह भ्रष्टाचारी कोई भी हो.

मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे. जौनपुर जिले के लिए 258 करोड़ की 116 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की भ्रष्ट कारगुजारियों को भी बेनकाब किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार 2017 के पहले की सरकारों के ‘जीन’ में शामिल था. तब अपने ठेकेदारों और गुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती थीं. हर ‘काम’ का ‘दाम’ पहले से तय होता था.

भ्रष्टाचार का यह रैकेट घुन की तरह पूरे प्रदेश की व्यवस्था को खोखला कर रहा था, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ता था. लेकिन आज परीक्षाएं हों या नियुक्तियां, सबमें शुचिता और पारदर्शिता है. शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के योग्य व्यक्ति को मिल रहा है.

शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और शुचिता बनाये रखनी होगी। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने में सभी का सहयोग जरूरी है।

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज से सख्त नियम: 500 पेट्रोल पंपों पर एआई-कैमरों का पहरा, बिना PUC नो फ्यूल

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

2 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

36 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

40 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

42 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

1 hour ago