किसान की खुदकुशी पर ये क्या बोल गये कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष,लोगों में गुस्सा

बेंगलुरू–  राजनीति में बेलगाम और विवादित बयानबाजी पर कोई अंकुश नहीं लग सका है.अब कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के.बी. कोलीवाड़ को ही लीजिए. एक किसान के आत्महत्या करने के संबंध में की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा है। पांच बार के कांग्रेस विधायक कोलीवाड ने पार्टी के एक कार्यकर्ता से फोन पर बात करते हुए विवादित टिप्पणी की थी, जिसने उनसे मृतक किसान के घर रानीबेन्नूर जाने और शरीर पर माला डालने के लिए कहा था।

किसान की खुदकुशी पर क्या बयान दिया?

उन्होंने कहा, अगर किसान खुद को फांसी लगा रहे है तो हम क्या कर सकते हैं? उसने आत्महत्या कर ली है और मर गया है। आप ऐसे मामले क्यों लाते हैं? मैं उसे क्यों माला पहनाऊं? एक बार जब मैं उसे माला पहनाऊंगा, तो लोग कहेंगे कि नेता बिना पैसा दिए गए थे। आपने इसे आदत में शुमार कर लिया है। वह आगे कार्यकर्ता से पूछते हैं कि क्या उसने किसान को आत्महत्या करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, आपको इस तरह के मामले नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला वहीं समाप्त हो गया। क्या मैंने उनसे ऐसा करने के लिए कहा है?

कोलीवाड़ ने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि लोग कब सीखेंगे? उनका कहना है कि किसान मर चुका है और मुझे उसके घर जाकर उसे माला पहनाना चाहिए। मुझे नहीं पता। उसने फांसी क्यों लगाई और क्या अन्याय हुआ है। इस घटना का ऑडियो और वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को भारी शमिर्ंदगी उठानी पड़ी है।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

12 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

56 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago