जहरीली चाय पीने से 4 लोगों की मौत
उत्तर-प्रदेश के मैनपुरी से एक दुखद खबर सामने आयी है, जहां भाई दूज त्योहार के दिन ऐसा हादसा हुआ जिससे हंसी-खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. चाय में कीटानाशक घोल देने से 1 पड़ोसी सहित एक व्यक्ति के घर के 2 बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई.
मामला मैनपुरी जिले के नगला कन्हई गांव का है. जहां भाई दूज के मौके पर शिवनंदन नाम के एक व्यक्ति के घर पर उनके ससुर रविंद्र सिंह आए हुए थे. घर में भाई दूज की तैयारी चल रही थी. हंसी-खुशी का माहौल था और सभी लोग एक-दूसरे से गपशप कर रहे थे. इसी बीच पड़ोस में रहने वाले सोबरन सिंह भी उनके घर आ गए और बातों का सिलसिला चलता रहा.
भूली-बिसरी बातों में मशगूल सभी मेहमानों के लिए घर पर चाय की व्यवस्था की गई. टेबल पर चाय आते ही सभी लोग चाय की चुसकी लेने लगे. लेकिन तभी भाई दूज की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब चाय पीने के बाद चार लोगों की मौत हो गई. जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. चार लोगों के अलावा एक व्यक्ति ने चाय पी थी जिसकी गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज जारी है.
मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक भाई दूज के दिन शिवनंदन के घर की एक महिला रसोई में चाय बना रही थी. इस दौरान उन्होंने गलती से चाय पत्ती के साथ धान में डालने वाली कीटनाशक दवा भी चाय में मिला दी. जिससे चाय जहरीली हो गई. और इस चाय को घर में मौजूद 5 लोगों ने पिया जिसमें 2 बच्चे, 6 वर्षीय पुत्र शिवांग और 5 वर्षीय दिव्यांश भी शामिल थे, जिनकी दुखद मौत हो चुकी है. जबकि जहरीली चाय पीने वाले एक अन्य व्यक्ति रविंद्र को सैफई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…