अब करेंसी पर मुलायम की तस्वीर छापने की मांग
देश के करेंसी नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर छापने की दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माँग के बाद अब एक नयी बहस शुरू हो गयी है. इस मामले में अब समाजवादी पार्टी ने भी एंट्री मार दी है. समाजवादी पार्टी (SP) के एक नेता ने नोटों पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की तस्वीर छापने की मांग उठा दी है.
सपा के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत सरकार करेंसी नोट पर नया फोटो लगाने या बदलने पर विचार कर रही है तो उस पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की फ़ोटो को लगानी चाहिए. शमशेर मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक सर्वमान्य नेता हैं.
शमशेर मलिक ने कहा, “यदि भारत सरकार नोट पर नया फ़ोटो लगाने या बदलने पर विचार कर रही है तो हम समाजवादियों की माँग है कि नोट पर सर्वमान्य नेता आदरणीय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की तस्वीर लगाना चाहिए. ये स्व. नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पूरा देश नोट पर नेताजी की तस्वीर का सम्मान करेगा.”
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान और हिस्सेदारी दी है. उन्होंने छात्र, नौजवानों, महिलाओं, किसानों और सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों बराबर का सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लिए मुलायम सिंह यादव ने धरातल पर काम किया, जिसका लाभ समाज के अलग-अलग लोगों को मिल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…
Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…
जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…
Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…
Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों तक नल से पानी पहुंचने…