नवीनतम

अब गाय से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, अगला हिस्सा फिर क्षतिग्रस्त

गुजरात में एक बार फिर से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. ये हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने गाय के आने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है.

जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने  गाय आ गई. गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की बताई जा रही है.

इस घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही. अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है. वहीं इस हादसे में वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके अलावा बीसीयू कवर को भी नुकसान पहुंचा है.

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी. ट्रेन के पानी का पाइप भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से ट्रेन में पानी  की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है.

बता दें कि इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. बता दें  कि गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. बीते कुछ दिनों में दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago