देश

आज़मगढ़ में हथियार सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़,यूपी ATS के एक्शन से हड़कंप

यूपी एटीएस ने आजमगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.  इस कार्रवाई में पकड़े गये लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पेन-गन और हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है.

हालांकि यूपी ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर के 2 व्यक्ति आफताब आलम और मैनुद्दीन शेख अवैध हथियारों के निर्माण और गैरकानूनी ढंग से उनकी बिक्री करने में शामिल हैं.  पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि आफताब आलम पूर्व में दो बार जेल जा चुका है और पिछले कई सालों से अवैध हथियार के निर्माण और तस्करी में शामिल था.  ये अवैध हथियार और कारतूस मैनुद्दीन शेख से खरीदकर तस्करी करता था.  मैनुद्दीन शेख काफी दिनों से आजमगढ़ में गन हाउस के गठजोड़ से अवैध असलहों  और कारतूस की तस्करी करता था. उसने इलाके के कुढ़ही ढाला के पास इब्राहिमपुर गांव में अपनी खेती की जमीन पर असलहे बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी.

पता चला कि फैक्ट्री में निर्मित असलहों को आफताब आलम और काजी गन हाउस, आसिफ गंज पांडेय बाजार रोड आजमगढ़ के संचालक सैयद काजी अरशद के माध्यम से पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी करता था.

ये दोनों कारतूस को अवैध रूप से गन हाउस से प्राप्त कर डिमांड के अनुसार सप्लाई करते थे.  आरोपियों के नेपाल, पाकिस्तान और दुबई से भी कनेक्शन हैं.  आफताब आलम और मैनुद्दीन शेख की निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित अवैध असलहों, कारतूस, खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पेन गन अत्याधुनिक हथियार बनाने के सामान मोबाइल बरामद हुये हैं.  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago