गाजियाबाद की सोसायटी में गार्ड को फिर पीटा
गाजियाबाद की पैराडाइज-2 सोसायटी के सुरक्षा गार्ड पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला किया है. उस शख्स ने गार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी है. वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. ये मामला राज नगर एक्सटेंशन की पैराडाइज-2 सोसायटी का बताया जा रहा है.
पैराडाइज-2 सोसायटी के गार्ड सत्यवीर शर्मा ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है. गार्ड का कहना है कि जब उसने शख्स से फ्लैट संख्या और मालिक का नंबर पूछा, तो उस व्यक्ति ने उसे पीटना शुरू कर दिया.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर आरोपी उस गार्ड को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. जब सुरक्षा गार्ड ने इसका विरोध किया तो आरोपी शख्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया,फिर उसने गार्ड को एक-दो नहीं कई थप्पड़ मारे. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है.
पुलिस ने कहा कि, “10 अक्टूबर को थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसायटी में युवक द्वारा गार्ड से मारपीट का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. घटना के सम्बन्ध में थाना नन्दग्राम में अभियोग पंजीकृत किया गया है.”
वहीं पुलिस के दिए गए बयान में कहा गया है कि, वह आरोपी शख्स “विंडसर पैराडाइज सोसायटी में बाहर से आया था, वह सोसाइटी के अंदर जा रहा था. तभी वहां मौजूद गार्डों ने उसके जाने का कारण पूछा तो उस युवक ने गार्डों की पिटाई शुरू कर दी. गार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.”
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…