WhatsApp feature: जल्द शुरू होने वाला है व्हाट्सएप का सेल्फ मैसेंजिंग फीचर, जानिए इसके फायदें

दुनियाभर में मैसेंजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स की सुविधा और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स और अपडेट जारी कर रहा है. इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप एक और नए फीचर्स को  पेश करने जा रहा है, जिसके जरिए इस फीचर से यूजर्स खुद को मैसेज कर सकेंगे. इस  फीचर की खास बात ये है कि यूजर्स इसको बाद में रिकॉर्ड की तरह  इस्तेमाल कर सकते है. इसके साथ ही आपके गैलरी में  मैसेज सेव होते रहेंगे जिसे बाद में एक्सेस करने में आसानी रहेगी.

मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) को भारत में 55 करोड़ से भी ज्यादा लोग यूज करते हैं. वही पूरी  दुनिया की बात करें तो  200 करोड़ से ज्यादा लोग इसे इस्तेमाल करते हैं और यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल मैसेंजर एप्लीकेशन माना जाता है. व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई बदलाव करता रहता है.

रिपोर्ट  की माने तो व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने  सेल्फ मैसेजिंग फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिससे यूजर्स खुद को आसानी से मैसेज भेज सकते है. इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी संदेश या ऑडियो, इमेज आदि को याद रखने या सेव करने के लिए दूसरे को भेजने की जरूरत नहीं  होगी. यह फीचर एंड्रॉएड और आइओएस सपोर्टेट मोबाइल में उपयोग किया जाएगा.

व्हाट्सएप अकसर अपने यूजर्स की मदद और आसानी के लिए नए फीचर्स लाता रहता है. इस नए फिचर का नाम मैसेज योरसेल्फ फीचर (WhatsApp Massage Yourself) होगा, इसे एक रिकॉर्ड की तरह भी यूज किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

5 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

25 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

44 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

54 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago