प्रतीकात्मक चित्र
मानसिक रूप से बीमार लड़के के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी को कड़कड़डुमा कोर्ट ने 20 साल की कठोर सजा सुनाई है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे अपराधों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. अदालत ने पीड़ित को 3 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश भी दिया है.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने अपने फैसले में कहा कि पीड़ित 90 फीसदी मानसिक रूप से विकलांग है, जिसके साथ दोषी ने यौन उत्पीड़न किया. पीड़ित बच्चे के साथ इस तरह के अपराधों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. अदालत ने 50 वर्षीय रिक्शा चालक को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 4 (यौन उत्पीड़न) के तहत दोषी ठहराया था.
पीड़ित को 28 मई 2014 को एक फ्लाईओवर के नीचे बिना कपड़ों के बेहोश और खून से लथपथ पाया गया था, जिसके बाद एक एफआईआर दर्ज की गई थी. सरकारी वकील अंजू भारती ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की. अदालत ने कहा दोषी किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है, और तदनुसार उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई जाती है. यह घटना 2014 की है.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ED ने वापस की JSW स्टील को करीब 4025 करोड़ की संपत्ति
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…