लीगल

79वें स्वतंत्रता दिवस पर CJI Gavai का संबोधन, आजादी का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक भी

Legal News:  79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीजेआई बी. आर गवई ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक भी था. उन्होंने कहा कि संथाल समाज, जिसने सबसे पहले अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह किया, आज उसकी बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं. यह बड़ी उपलब्धि है, लेकिन समानता और न्याय का कार्य अभी अधूरा है.

उन्होंने संकल्प लिया कि देश ऐसा बने, जहां कोई बच्चा जाति या गरीबी से शिक्षा से वंचित न रहे, कोई महिला भय में न जिए और हर नागरिक की आवाज सुनी जाए. सीजेआई गवई ने कहा कि 1855 के संथाल हूल, 1857 के विद्रोह, ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के.शिक्षा आंदोलन, बिरसा मुंडा के उलगुलान, रविंद्रनाथ टैगोर के विचार, जलियांवाला बाग, गांधी के सत्याग्रह और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक योगदान का उल्लेख किया.

इतिहास के आंदोलनों और नायकों का उल्लेख

सीजेआई गवई ने न्यायाधीशों और वकीलों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि केवल कानून लागू करना ही नही, बल्कि संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीना और संरक्षित करने जरूरी है. हर केस, भले ही वह छोटा क्यों न हो, किसी के जीवन, सम्मान या अस्तित्व से जुड़ा हो सकता है. सीजेआई गवई ने कहा कि हम जानते है कि विभिन्न राज्यों से आने वाले वकील बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनकी सेवाओं का उपयोग विभिन्न हाइकोर्ट्स में किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मैं अपने सहयोगी जजों के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों को हाइकोर्ट्स के जजों के रूप में प्राप्त करने में सफल रहा हूं. उन्होंने संकेत दिया कि वो बहुत जल्द कुछ और वकीलों की नामों का सिफारिश करने की कोशिश में हूं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों संवैधानिक कोर्ट है. सुप्रीम कोर्ट हाइकोर्ट्स से सुपीरियर नहीं है. हम केवल हाइकोर्ट्स के कॉलेजियम को नामों की सिफारिश करते है और उनसे नामों पर विचार करने को कहते है.

पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना की संवाद प्रक्रिया का ज़िक्र

उन्होंने कहा कि पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना ने अपने कार्यकाल के दौरान उम्मीदवारों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू की थी और यह बहुत मददगार रही है. वही आयोजित समारोह में शामिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नागरिकों को भारतीय ध्वज के प्रतीकात्मक गुणों को आत्मसात करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नागरिकों को तिरंगे द्वारा दर्शाए गए समानता, करुणा और भाईचारा सहित प्रतीकात्मक गुणों को अपने अंदर समाहित करना चाहिए. संविधान सभा ने देश के लिए ध्वज का चयन करने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया था, जिसके लिए रंग और अन्य विशेषताओं पर निर्णय लिया जाना था.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने किया ध्वजारोहण, एकता और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago