लीगल

आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 32 करोड़ कैश बरामदगी मामले में मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया है.

जमानत मिली तो गवाह होंगे प्रभावित

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने आलमगीर आलम का जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी काफी गंभीर है. लिहाजा जमानत पर रिहा करने का आदेश न दिया जाए. ईडी की ओर से पेश वकील ने ये भी कहा था कि मामले से संबंधित चारों की गवाहों की अभी तक दर्ज नहीं हो पाई है. लिहाजा जमानत याचिका खारिज किया जाए. क्योंकि अगर जमानत दी गई तो गवाहों को प्रभावित कर सकते है.

वहीं, आलमगीर आलम की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी उम्र 77 साल है. दो साल से अधिक समय से जेल में बंद है. मामले की सुनवाई में कई प्रगति नहीं हुई है.

एक साथ होगी सबकी सुनवाई

सरकार ने आलमगीर आलम के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति भी नहीं दी गई है. ना ही गवाहों की जांच हुई है. ईडी ने तीन और पूरक आरोप पत्र दायर किया है. सभी की सुनवाई एक साथ होगी. इसमें कितना समय लगेगा यह पता नहीं है. इसलिए जमानत पर रिहा किया जाए. सभी पक्षों की जिरह के बाद कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.

बयान दर्ज कराने के लिए 1 महिने का समय

सुप्रीम कोर्ट ने चारों गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए एक महीने का समय दिया था. गवाहों में मुन्ना सिंह, संतोष कुमार उर्फ रिंकू, स्वर्णजीत सिंह गिल और बिंदेश्वर राम का नाम शामिल है. बता दें कि ईडी ने 6 मई 2024 को आलमगीर सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान आलमगीर आलम के यहां से 32.20 करोड़ रुपए कैश बरामद किया था. जबकि संजीव लाल के घर से 10.5 लाख रुपए बरामद किया गया था.

इसके अलावे एक डायरी भी बरामद किया गया था. झारखंड हाई कोर्ट ने 11 जुलाई 2025 को आलमगीर आलम की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

ये भी पढ़ें:अब नहीं टलेगी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स के लिए तय की समय-सीमा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

49 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago