Urdu Conclave 2026

क्या भारत के मदरसों में रची जा रही है साजिश? यूपी में मिला Made in Pakistan लगा पंखा, हाई अलर्ट पर एजेंसियां

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan Controversy: यूपी के कुशीनगर जिले के दुदही मदरसे में लगे ‘Made in Pakistan’ पंखे की फोटो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू हुई. जांच में क्या सामने आया?

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan Controversy: यूपी के कुशीनगर जिले के दुदही इलाके में एक मदरसे में लगे पंखे पर ‘Made in Pakistan’ लिखा देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, लोगों ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं और जांच की मांग उठने लगी.

पुलिस ने की पूछताछ

सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मदरसा प्रबंधन से पूछताछ की. थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और उससे जुड़े दस्तावेज भी दिखाए गए. शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया.

मदरसे का मामला

यह घटना गोसाई पट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम की है. बताया गया कि मदरसे का एक पंखा खराब हो गया था, जिसे मरम्मत के लिए गांव के मिस्त्री को दिया गया. मरम्मत के दौरान पंखे पर ‘Made in Pakistan’ लिखा देखकर किसी ने फोटो खींची और वायरल कर दी.

मिस्त्री का क्या कहना है?

गांव के मिस्त्री अकबर ने बताया कि उसके पास तीन पंखे आए थे. दो आसानी से ठीक हो गए, लेकिन एक को खोलने में दिक्कत हुई. उसने यूट्यूब पर तरीका खोजा तो पता चला कि यह पाकिस्तान में बना हुआ है.

दान में मिला था पंखा

मदरसे के शिक्षक मेराजुद्दीन ने बताया कि गांव के शमशुद्दीन ने तीन साल पहले यह पंखा दान किया था. तब से यह चलता रहा, लेकिन खराब होने पर मरम्मत के लिए दिया गया. तभी पता चला कि यह पाकिस्तान निर्मित है.

सऊदी अरब से खरीदा गया

पुलिस जांच में सामने आया कि शमशुद्दीन का बेटा वाजिद अंसारी सऊदी अरब में मजदूरी करता है. उसने 2020 में करीब 80 रियाल में यह पंखा खरीदा और कार्गो से भारत भेजा. बाद में 2023 में इसे मदरसे को दान कर दिया गया. दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए गए, जिनमें खरीद का सबूत था.

ये भी पढ़ें-हिजाब, सजदा और जबरन इस्लामिक टोपी का दबाव! सरकारी स्कूल में मुस्लिम टीचर का कारनामा; TCS छोड़िए यूपी के संभल में ये क्या चल रहा?

जांच में कुछ नहीं निकला

पुलिस ने कहा कि जांच में कोई आपत्तिजनक तथ्य नहीं मिला. पंखा सऊदी अरब से आया था और बाद में मदरसे को दान किया गया था. फिलहाल मामला शांत हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read