लीगल

कानून लागू हुए आठ महीने बीते, फिर भी 72 जिलों में लोकपाल नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र व यूपी सरकार से मांगा जवाब

मनरेगा कानून से जुड़े ‘विकसित भारत-जी राम जी 2025’ अधिनियम के प्रावधानों को लागू न करने और जिलों में लोकपाल की नियुक्ति न होने के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने इस संबंध में दाखिल एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. यह याचिका पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) के प्रदेश अध्यक्ष टीडी भास्कर और प्रदेश सचिव चित्तजीत मित्रा की ओर से दाखिल की गई है, जिस पर अधिवक्ता केके राय और चार्ली प्रकाश ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नया कानून ‘विकसित भारत-जी राम जी’ दिसंबर 2025 से प्रभावी हुआ था. इसके शेड्यूल-एक के पैरा 29 में स्पष्ट प्रावधान है कि योजना में भ्रष्टाचार, कदाचार और अनियमितताओं को रोकने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा कार्यों की समयबद्ध निगरानी के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी.

दलील दी गई कि कानून लागू हुए आठ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद राज्य के 72 जिलों में कहीं भी लोकपाल की तैनाती नहीं की गई है. याचिका में इसे कानून की भावना के साथ खिलवाड़ और सरकारी स्तर पर लापरवाही बताया गया है.

निगरानी न होने से बढ़ रही गड़बड़ियों की आशंका

अधिवक्ताओं ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि जिलों में लोकपाल जैसी स्वतंत्र निगरानी व्यवस्था न होने के कारण योजना के क्रियान्वयन में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे जमीनी स्तर पर योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है.

इसी आधार पर याचिका में मांग की गई है कि सरकार को तत्काल प्रभाव से सभी जिलों में लोकपाल नियुक्त करने का आदेश दिया जाए. फिलहाल हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा है.

यह भी पढ़ें:  साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में गैर जमानती वारंट किया जारी

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

क्या बोतलबंद पानी में वाकई खतरनाक है ब्रोमेट? ओजोन ट्रीटमेंट और सेहत के खतरे पर वैज्ञानिक ने क्या कहा?

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में ब्रोमेट पाए जाने के दावों के बाद पानी की शुद्धता…

4 minutes ago

Nvidia में Jensen Huang की धमाकेदार वापसी: बोर्ड ने सर्वसम्मति से फिर नियुक्त किया CEO, प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 30% से ज्यादा उछले शेयर

वैश्विक चिप दिग्गज एनवीडिया (NVIDIA) के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से जेन्सेन हुआंग को तत्काल…

32 minutes ago

पूर्वांचल में बीजेपी की राह नहीं आसान, अगले महीने से खुद मोर्चा संभालेंगे अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पूर्वांचल के सियासी समीकरण साधने के लिए केंद्रीय गृह…

54 minutes ago

सीएम योगी के नेतृत्व में खास होगा काशी की देव दीपावली, जानिए क्या है तैयारी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित होने वाली काशी की भव्य देव…

1 hour ago

यूरोपीय संघ (EU) में ब्रिटेन की वापसी: क्या हर हफ्ते £750 मिलियन खर्च होने का दावा वाकई सही है?

यूरोपीय संघ (EU) की संभावित सदस्यता के लिए ब्रिटेन के हर हफ्ते £750 मिलियन (करीब…

1 hour ago

मई 2027 में होगा भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन, पीएम मोदी के मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना…

1 hour ago