लीगल

बीकानेर हाउस किराया विवाद: महाराजा करणी सिंह के उत्तराधिकारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका

बीकानेर हाउस का बकाया किराए को लेकर बीकानेर के अंतिम महाराजा डॉक्टर करणी सिंह के उत्तराधिकारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में केंद्र सरकार से बकाया किराए की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेंडेला की पीठ नेकेंद्र सरकार और उत्तराधिकारियों से अगली सुनवाई से पहले संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है. कोर्ट 17 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

कोर्ट याचिकाकर्ता उत्तराधिकारियों को निर्देश दिया है कि याचिका की कॉपी राजस्थान सरकार को मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है. याचिका में सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी गई है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने बीकानेर के अंतिम महाराजा डॉ. करणी सिंह की बेटी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया

सिंगल बेंच ने 24 फरवरी को यह फैसला सुनाया था कि राजस्थान सरकार का बीकानेर हाउस पर  निर्विवाद रूप से पूर्ण अधिकार है और और केंद्र सरकार से किराया के बकाया का कोई दावा साबित करने में विफल रहे. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि केंद्र द्वारा महाराजा को किया गया प्रारंभिक भुगतान अनुग्रह राशि के आधार पर था और पूछा था कि क्या कानूनी वारिस उनकी (महाराजा की) मौत के बाद इसपर कोई दावा करने के हकदार है.

याचिका में 23 सालों से अधिक समय से बकाए किराए का दावा किया गया था. उत्तराधिकारी राज्यश्री कुमारी बीकानेर ने अक्टूबर 1991 से दिसंबर 2014 तक का बकाया किराया मांगा था. जब केंद्र सरकार ने कथित तौर पर 1951के समझौते के तहत बकाया किराए का भुगतान करना बंद कर दिया था और 2014 में जब उसने बीकानेर हाउस खाली कर दिया था.

ये भी पढ़ें: कैसे भारत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार भूकंप के बाद अपनी ‘पहले रिस्पॉन्डर’ की स्थिति को मजबूत कर रहा है

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago