लीगल

आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की CM Atishi को राहत, सेशन कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाया

आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) को राऊज एवेन्यु कोर्ट के सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दिया है. कोर्ट 2 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी (BJP) नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में समन आदेश को सेंशन कोर्ट में चुनौती दी थी. BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 28 मई को संज्ञान लिया था. हालांकि इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है.

BJP नेताओं पर झूठा आरोप लगाया

प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि केजरीवाल और आतिशी ने BJP नेताओं पर झूठा आरोप लगाया कि वे करोड़ों रूपये लेकर BJP में शामिल हो जाए. जबकि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. BJP नेता का दावा किया कि इस तरह के आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. बता दें कि प्रवीण कपूर ने 30 अप्रैल को मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप नेता अपने गलत दावों को साबित करने के लिए कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहे है. 16 मई को प्रवीण शंकर कपूर के बयान दर्ज किए गए थे.

घोटाले से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाए

आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि BJP द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. आतिशी के इन आरोपों को BJP ने सरासर झूठ बताया था. ट्वीट में कहा गया था कि BJP ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था, ताकि दिल्ली सरकार गिराई जा सके. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जैसे ही आतिशी का नाम आया उन्होंने BJP के खिलाफ ये आरोप लगाना शुरू कर दिया ताकि आबकारी घोटाले से लोगों का ध्यान हटाया जा सके.

जब आतिशी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे, तो उसी दौरान उनके सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेड मारी थी. लेकिन आतिशी ने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

3 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

4 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

4 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

5 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

5 hours ago