देश

झलकारी देवी की वीरगाथा: रानी लक्ष्मीबाई की सेना प्रमुख, जिन्होंने प्राणों का ​बलिदान देकर अंग्रेजों से झांसी को बचाया

The Brave Lady Jhalkari Bai: आपने झलकारी बाई की वीरगाथा सुनी है? वे भारत में एक आदर्श वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की एक वीर योद्धा थीं, अपने साहस और वीरता के कारण वे हमेशा याद की जाती रहेंगी.

आज ही के दिन, यानी 22 नवम्बर 1830 को झलकारी बाई का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पचगांव नामक गांव में हुआ था. वे एक सामान्य परिवार से थीं, उनके पिता का नाम सदोवा उर्फ मूलचंद कोली और उनकी माता जमुनाबाई (उर्फ धनिया) थी.

कहते हैं कि झलकारी बाई बचपन से ही साहसी और दृढ़ प्रतिज्ञ बालिका थीं, बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अपनी वीरता और साहस का परिचय देना शुरू कर दिया था. वे बचपन में अपने घर के काम के अलावा पशुओं की देखरेख और जंगल से लकड़ी इकट्ठा करने का काम भी करती थीं.

वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से प्रभावित हुई थीं, उनका जीवन रानी के आदर्शों और संघर्षों से प्रेरित था. रानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर वे झांसी के किले की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ीं. इसलिए, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अब उनका नाम बड़े आदर और सम्मान से लिया जाता है.


पूरा नाम: झलकारी बाई
जन्म: 22 नवम्बर 1830
जन्मस्थान: भोजला ग्राम
पिता: सदोबा सिंह
माता: जमुना देवी
विवाह: पूरण सिंह


1857 की क्रांति में योगदान

1857 के विद्रोह के समय, जब अंग्रेजों ने झांसी पर हमला किया था, तो झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी. हालांकि, अंततः उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और अंग्रेजों ने उन्‍हें फांसी दे दी थी. उनके बलिदान ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर कर दिया.

कहा जाता है कि वे रानी के वेष (डुप्लिकेट) में अंग्रेजों को चकमा देने में सफल रही थीं. रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर उन्‍होंने अंग्रेजों को भ्रमित किया और उनके सैन्य अभियानों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

रानी लक्ष्मीबाई के लिए लड़ना

जब झांसी किले की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी जान जोखिम में डाली, तब झलकारी बाई ने अपनी जान की परवाह किए बिना रानी के लिए लड़ाई जारी रखी. अंग्रेजों को झलकारी बाई ने इसलिए भ्रमित किया, ताकि रानी लक्ष्‍मीबाई अंग्रेजों के चंगुल से बचकर निकल सकें. अंग्रेजों से झांसी को बचाने के प्रयास में उन्होंने अपनी वीरता का परिचय दिया.

झलकारी बाईं की वीरता से प्रभावित होकर मैथिलीशरण गुप्त ने एक कविता लिखी-

“आकर रण में ललकारी थी, वह झांसी की झलकारी थी।
गोरों को लड़ना सिखा गई, रानी बन जौहर दिखा गई।
है इतिहास में झलकारी, वह भारत की ही नारी थी।।”


यह भी पढ़िए: वो वीरांगना जिन्होंने भगतसिंह की ‘पत्नी’ बनकर अंग्रेजों को चौंकाया, चंद्रशेखर आजाद को दी पिस्तौल


-भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago