Border-Gavaskar Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय साबित हो रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद भारत को अपने पूर्व कप्तान से काफी उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया में कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. इसी बीच पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट ने टीम और अपने फैंस को निराश ही किया है.
विराट कोहली ने 12 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेली और हेजलवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हो गए. इस तरह उनकी खराब फॉर्म में एक और कड़ी जु़ड़ गई है. इसके अलावा कोहली ने भारतीय गेंदबाजी के दौरान कैच भी छोड़ दिया. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने मार्नश लाबुशेन का आसान कैच ड्रॉप कर दिया. इस शानदार गेंद पर मार्नस लाबुशेन के बल्ले का किनारा निकला, जिस पर कोहली ने ज्यादा मूवमेंट नहीं की और कैच पकड़ने की जल्दबाजी में गेंद को ड्रॉप कर बैठे.
विराट आमतौर पर बढ़िया क्षेत्ररक्षक माने जाते हैं लेकिन साल 2011 से अब तक कम से कम 100 मौके हासिल करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का कैच ड्रॉप करने का प्रतिशत काफी ज्यादा है. यह आंकड़ा कोहली की कैच पकड़ने की क्षमता पर सवाल भी खड़े करता है. कोहली ने इस अवधि में 29.6 प्रतिशत कैच छोड़े हैं और उनसे ज्यादा कैच छोड़ने के प्रतिशत के मामले में केवल जेम्स एंडरसन ही उनसे आगे हैं.
ये भी पढ़ें- Border Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा: रिपोर्ट
हालांकि एंडरसन एक गेंदबाज हैं जो कभी अपनी फील्डिंग क्षमताओं के कारण नहीं जाने जाते थे. अगर सिर्फ बल्लेबाजों की बात की जाए तो विराट कोहली ने साल 2011 से अब तक सर्वाधिक कैच छोड़ हैं. इसी बीच कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को शानदार वापसी कराई है. खबर लिखे जाने तक भारत की पहली पारी 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 विकेट भी 60 रनों के स्कोर पर गिर चुके थे. इनमें जसप्रीत बुमराह ने चार, मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट हासिल किया.
-भारत एक्सप्रेस
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…