लीगल

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एसिड अटैक के तीन पीड़ितों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने और आरोपी को 10 साल की सजा सुनाने का आदेश दिया

तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली सरकार से एसिड अटैक के तीन पीड़ितों को लगभग 20 लाख रु पए का मुआवजा देने का निर्देश दिया है. उक्त राशि उन छह लाख रुपए से अलग है जो पहले दिए गए थे. मुआवजा पाने वालों में पिता व दो पुत्रियां है. तीस हजारी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अदिति गर्ग ने ने सरकार से यह भी कहा है कि वह एक बालिग स्नातक लड़की को उसकी योग्यता एवं मेडिकल स्थिति के अनुसार रोजगार मुहैया कराए.

आरोपी को 10 साल की सजा और जुर्माना

न्यायाधीश ने इसके साथ ही आरोपी राघव मुखिया को 10 साल की कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए जुर्माना किया है. यह घटना 18 फरवरी, 2017 की है. उस समय पश्चिमी दिल्ली के खयाला के विष्णु गार्डन इलाके में एक व्यक्ति एवं उसकी 14 व 11 वषीय दो बेटियों पर एसिड से हमला किया गया था. न्यायाधीश ने कहा कि इस घटना ने दोनों लड़कियों के बचपन को नष्ट कर दिया. वहीं उसके पिता से रोजगार का अवसर छीन लिया गया.

उन्होंने कहा कि एसिड अटैक का भयावह और अमानवीय कृत्य तेजी से बढ़ा है. यह दुनिया भर में धर्म, लिंग और जाति से परे चला गया है. एसिड अटैक केवल महिलाओं के खिलाफ ही नहीं बल्कि नाबालिग बच्चों के खिलाफ भी होते हैं और यह बदला लेने या दुश्मनी के कारण हो सकता है. अपराधी का उद्देश्य पीड़ित को मारना नहीं होता बल्कि उन्हें अपंग अवस्था में छोड़ना होता है जिससे उनके दैनिक कार्य बाधित हो. जिससे समाज उसे स्वीकार नहीं करें.


ये भी पढ़ें- DHFL Bank Loan Scam: सुप्रीम कोर्ट में धीरज वधावन की जमानत रद्द करने की सीबीआई याचिका पर सुनवाई होगी


न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि एसिड अटैक शरीर पर निशान और चोटें छोड़ जाता है जो ठीक नहीं होते हैं. उसमें त्वचा पर एसिड अटैक के प्रभावों में अंधापन और स्थायी निशान हैं. यह विनाशकारी है. लेकिन निशान केवल शारीरिक नहीं होते हैं. इस तरह की हिंसा और उसके परिणामस्वरूप होने वाली विकृति में मनोवैज्ञानिक निशान भी शामिल होते हैं, जो आत्म-पहचान और बहुत कुछ के रूप में प्रकट होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

13 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

30 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

37 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

39 minutes ago