क्रिश्चियन मिशेल
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को पांच लाख रुपये के जमानती बांड और उतनी ही राशि के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है. हालांकि, मिशेल ने जान का खतरा बताते हुए जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया.
मिशेल को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दी थी. लेकिन वह जेल से तभी बाहर आ सकेगा जब उसका पासपोर्ट नवीनीकरण के बाद अदालत में जमा किया जाएगा, क्योंकि उसकी पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी है.
विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने जब जेल से पेश किए गए मिशेल से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में पासपोर्ट का कोई जिक्र नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं जमानत नहीं चाहता, मैं जेल में ही रहना चाहता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली मेरे लिए एक बड़ा कारागार है और उनका परिवार दिल्ली नहीं आ सकता.
मिशेल ने कोर्ट में कहा, “जब भी मैं तिहाड़ से बाहर जाता हूं, कुछ न कुछ हो जाता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. मैं अपनी सजा पूरी करने के बाद ही देश छोड़ना चाहता हूं. मैं जमानत नहीं चाहता.”
इस पर न्यायाधीश ने कहा कि “जब आपको जमानत मिल गई है, तो हम आपको जेल में कैसे रख सकते हैं?” लेकिन मिशेल ने दोबारा कहा कि वह बाहर नहीं जाना चाहता क्योंकि यह सुरक्षित नहीं है.
जब न्यायाधीश ने सुझाव दिया कि मिशेल दिल्ली में कोई सुरक्षित घर ढूंढ सकता है, तो उसने जवाब दिया कि “मुझे पुलिस से ही समस्या है, मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहता हूं.” इसके बाद न्यायाधीश ने मीडिया और पुलिस को बाहर भेजकर मिशेल से बंद कमरे में बातचीत की.
ये भी पढ़ें- DHFL Bank Loan Scam: सुप्रीम कोर्ट में धीरज वधावन की जमानत रद्द करने की सीबीआई याचिका पर सुनवाई होगी
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…