लीगल

फीस विवाद: डीपीएस द्वारका से निष्कासित छात्रों के मामले में हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने उन 32 छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिन्हें द्वाराका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने बढ़े हुए फीस का भुगतान न करने पर निष्कासित कर दिया था.

जस्टिस सचिन दत्ता ने स्कूल एवं अभिभावकों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया. यह फैसला उस अर्जी पर सुरक्षित रखा गया है, जिसमें अभिभावकों ने बच्चों के स्कूल में बने रहने एवं उन्हें क्लास में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की थी. इस मामले में मुख्य याचिका अभी लंबित है.

स्कूल के वकील ने कोर्ट से कहा कि 32 छात्रों में से एक छात्र ने दूसरे स्कूल में स्थानांतरण करवा लिया है. अन्य छात्रों को भी इस तरह का मौका दिया गया है जिससे गरमी के छुट्टी के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो. उन्होंने यह भी कहा कि नियम के तहत अभिभावकों को भी नोटिस जारी किया गया है. वकील ने कहा कि स्कूल 10 वर्षों के दौरान 31 करोड़ रुपए के घाटे के साथ चल रहा है.

अभिभावकों के वकील ने कहा कि स्कूल ने फीस न बढ़ाने के निर्देश देने वाले विभिन्न प्रशासनिक तथा न्यायिक आदेशों का अनुपालन नहीं किया है. कोर्ट ने फिर दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया.

यह भी पढ़िए: राष्ट्रीय स्केटिंग में अथर्व अग्रवाल का दमदार प्रदर्शन, दो रजत पदक किए अपने नाम

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago