Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय स्केटिंग में अथर्व अग्रवाल का दमदार प्रदर्शन, दो रजत पदक किए अपने नाम

मुंबई के अथर्व अग्रवाल ने आठवीं RSFI राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतकर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कोच राज सिंह ने दी बधाई.

Atharv Agarwal
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

मुंबई के उभरते स्केटर अथर्व अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. टीम INDRS से जुड़े अथर्व ने केरल में चल रही आठवीं RSFI राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते.

इस प्रतिस्पर्धा में देशभर से लगभग 1500 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें अथर्व का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा. वे 2024-25 सीजन की लगभग सभी राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर ‘राष्ट्रीय पदकों की मशीन’ बन चुके हैं.

टीम INDRS के फाउंडर और कोच राज सिंह ने अथर्व की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी.

ये भी पढ़ें- दीव में ‘Khelo India Beach Games 2025’ का भव्य आगाज़ — 1000 से अधिक एथलीट दिखाएंगे दमखम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital