लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने POCSO मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आरोपी को किया बरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक व्यक्ति को बरी कर दिया. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह एवं जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने कहा कि पीड़िता के बयान से यौन संबंध या यौन उत्पीड़न का संकेत नहीं मिलता है.

उत्पीड़न के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं

पीठ ने कहा कि पीड़िता ने वास्तव में ‘शारीरिक संबंध’ वाक्य का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि उसने उक्त वाक्य का उपयोग करके क्या कहा था. उसने कहा कि नाबालिग ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि उसके साथ कोई यौन उत्पीड़न हुआ है. उसके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं है. लड़की स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी. लेकिन शारीरिक संबंध या यौन उत्पीड़न को साक्ष्य के माध्यम से साबित किया जाना चाहिए. ऐसे मामलों में संदेह का लाभ आरोपी को मिलना चाहिए.

मेडिकल जांच में चोट या हमले के निशान नहीं

कोर्ट ने कहा कि लड़की ने अपनी जिरह में कहा था कि आरोपी ने न तो उस पर कोई शारीरिक हमला किया और न ही उसने उसके साथ कोई गलत काम किया. मेडिकल जांच में कोई बाहरी चोट या हमले के निशान नहीं पाए गए थे. सत्र अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराने के पीछे कोई तर्क नहीं दिया था. कोर्ट ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि इस प्रकार यह स्पष्ट नहीं है कि सत्र अदालत ने किस तरह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि आरोपी ने कोई यौन उत्पीड़न किया था. केवल यह तथ्य कि पीड़िता की आयु 18 वर्ष से कम है, यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि यौन उत्पीड़न किया गया था.

यह मामला लड़की की मां के शिकायत पर सामने आया था, जिसमें उसने कहा था कि एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर उसके घर से ले गया. नाबालिग ने बाद में पुलिस को बताया कि उनके बीच ‘शारीरिक संबंध‘ थे. उस बयान के आधार पर सत्र अदालत ने व्यक्ति को दोषी ठहराया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.


ये भी पढ़ें: असम के Rat Hole कोयला खदान में पानी घुसने से 18 मजदूरों के फंसे होने की आशंका


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago