लीगल

गैस संकट: दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में मुख्य भोजन बंद, पीएम मोदी ने दिए निर्देश

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की जंग का असर भारत में देखने को मिल रहा है. घरेलू गैस को प्राथमिकता देने के सरकार के फैसले के बाद कमर्शियल गैस सप्लाई का संकट गहरा गया है. जिसका असर दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में भी देखने को मिल रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में मुख्य भोजन बंद

दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन ने एक नोटिस जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एलपीजी की कमी के चलते दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में मुख्य भोजन नहीं मिलेगा. हाई कोर्ट कैंटीन का कहना है, “हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि एलपीजी सप्लाई कब ठीक होगी. जैसे ही गैस सप्लाई ठीक होगी, हम मुख्य भोजन की तैयारी फिर से शुरू कर देंगे. लेकिन इस बीच सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य हल्के नाश्ते उपलब्ध रहेंगे और इन्हें परोसा जाता रहेगा.”

कैंटीन प्रशासन का कहना है कि वह लगातार सप्लायर्स के संपर्क में है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है कि सिलिंडर कब उपलब्ध होंगे. फिलहाल कल की स्थिति भी साफ नहीं है.

पैनिक बाइंग से गैस एजेंसियों पर दबाव

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिनों से सिलिंडर की मांग अचानक बढ़ गई है. कई लोग जरूरत से ज्यादा सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन गई है. कुछ जगहों पर सिलिंडर पहुंचते ही कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं. दिल्ली एनसीआर में पीएनजी और कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों पर निर्भर लाखों उपभोक्ताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है.

ये भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग पर सुनवाई, HC ने CBI से मांगा जवाब

पीएम मोदी का निर्देश- आम आदमी पर न पड़े असर

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर आम आदमी पर बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस वैश्विक उथल-पुथल के समय जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है. पीएम ने मंत्रियों से कहा है कि तेल की कीमतें स्थिर हैं, ये बात लोगों तक पहुंचाएं और ये भी बताएं कि देश में तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. पीएम ने यह भी कहा है कि भारत ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम इस संकट को ध्यान में रखकर तैयार किया है, इसे भी जनता तक पहुंचाया जाए.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago