दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बीट कांस्टेबल अगले दो हफ्ते तक सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
मामले की सुनवाई के दौरान रौनक खत्री की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि गैंगेस्टर रोहित गोदारा द्वारा कथित तौर पर जबरन वसूली की धमकी भरे कॉल आ रहे है. जिसके बाद कोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है. रौनक खत्री सहित अन्य ने ईवीएम में गड़बड़ियों को लेकर याचिका दायर कर रखा है. जिसपर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ईवीएम को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने पर्चियों और दस्तवेज़ों को भी संरक्षित रखने का आदेश दिया था.
कोर्ट 16 दिसंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट पूर्व DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री (Raunak Khatri) और एनएसयूआई की अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है. रौनक खत्री ने दायर याचिका में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही चुनाव को रद्द करने की मांग की है.
याचिकाकर्ता ने चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने और न्यायिक निगरानी में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश वकील मोहिंदर रूपल ने कहा था कि किसी ने अपना अंगूठा लगा दिया था, लेकिन ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि याचिका में विशेष आरोप लगाए गए हैं, लेकिन अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार को पक्षकार नहीं बनाया गया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान आचार संहिता और सार्वजनिक संपत्तियों के उल्लंघन के मामले में चुनावों में रोल्स रॉयस, फरारी, ट्रैक्टर और जेसीबी जैसे वाहनों के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर उल्लंघन बताया है.
ये भी पढें: सपा नेता अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने से इनकार; जानिए मामला
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…