लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बैडमिंटन संघ की अधिसूचना पर खेल मंत्रालय को निर्देश दिए, महिला पैरा-एथलीटों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की 13 फरवरी को जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्रीय खेल मंत्रालय को अहम निर्देश दिया है. जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा कि राष्ट्रीय खेल महासंघों के आयोजनों में पुरु ष और महिला एथलीटों की भागीदारी के मामले में समानता सुनिश्चित करना चाहिए. जस्टिस ने मंत्रालय को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भाग लेने वाले एथलीटों का पूल इतना व्यापक हो कि इसमें अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने वाले एथलीट के साथ ही घरेलू या स्थानीय या खेलो इंडिया खेल आयोजनों में भाग लेने वाले एथलीट भी शामिल हो सकें.

महिला पैरा-एथलीटों को दिया गया आठ स्लाट

बीएसआई की अधिसूचना के तहत महिला पैरा-एथलीटों को प्रति आयोजन केवल आठ स्लाट प्रदान किया गया था, जबकि पुरु ष पैरा-एथलीटों को 16 स्लाट मिले थे. न्यायमूर्ति ने कहा कि महिला एथलीटों ने देश को महत्वपूर्ण खेल गौरव दिलाया है. लेकिन वर्तमान स्थिति को अदालत बर्दास्त नहीं करेगी जहां खेल आयोजनों में पुरु ष और महिला दलों के बीच संतुलन नहीं बनाया जाता है. महिला पैरा-एथलीटों को कम स्लाट आवंटित करना उचित नहीं है. खेलों में लैंगिक समानता का सिद्धांत संवैधानिक प्रावधानों के तहत अनिवार्य है.

कोर्ट ने उक्त उक्त निर्देश देते हुए याचिकाकर्ता राहुल कुमार वर्मा की याचिका का निपटारा कर दिया. याचिका में कहा गया था कि अधिसूचना महिला एथलीटों के साथ भेदभाव के समान है. यह भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता- 2011 के विपरीत है. बीएआई के वकील ने कहा था कि आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स- 2025 में राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन चैंपियनिशप- 2024 और खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 में प्रतिभागियों के पूल से अतिरिक्त स्लाट प्रदान करके महिला पैरा-एथलीटों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago