लीगल

बलात्कार के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को डेटाबेस को लेकर दी गई अर्जी पर जल्द फैसला लेने को कहा

Legal News: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस तथा अन्य प्राधिकारियों से कहा कि वे यौन अपराधों के कई मामले दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ताओं का डेटाबेस बनाए रखने की मांग करने वाली याचिका पर जल्द फैसला लें. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह कहते हुए डेटा बेस बनाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया.

यह जनहित याचिका शोनी कपूर ने दायर की थी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील शशि रंजन कुमार सिंह ने कोर्ट से यह भी कहा था कि डेटाबेस बनाए रखने के अलावा यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि पुलिस शिकायतकर्ताओं के पहचान पत्र भी अपने पास रखे.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने भी इसी तरह का एक आदेश पारित किया है. इसपर अदालत ने कहा कि यह उनकी कार्यप्रणाली है और वे बेहतर जानते हैं कि पुलिसिंग कैसे की जानी चाहिए. वकील ने हालिया रिपोर्ट का हवाला दिया था, जिसमें बताया गया था कि राजधानी में बलात्कार के मामलों में दोषसिद्धि डर केवल 4.3 फीसदी है.

दायर याचिका में सरकार और दिल्ली पुलिस को प्रत्येक पुलिस जिला मुख्यालय में बलात्कार या यौन उत्पीड़न के आरोप की एक से अधिक शिकायतें दर्ज कराने वाली शिकायतकर्ताओं के संबंध में एक डेटाबेस बनाए, तथा शिकायतकर्ताओं से पहचान पत्र लेना अनिवार्य करने की मांग की गई थी.

ये भी पढ़ें: NOTA को लेकर दायर हलफनामे की कॉपी याचिकाकर्ता को देने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

1 minute ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

6 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

10 minutes ago

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

25 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

28 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

1 hour ago