लीगल

बाढ़ से बबार्द फसलों की देखभाल के लिए एक हत्यारोपी की पैरोल की अवधि को दिल्ली हाई कोर्ट ने बढ़ाया

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाढ़ से बबार्द फसलों की देखभाल के लिए एक हत्यारोपी की पैरोल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है. जस्टिस अरुण मोंगा ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने अभियुक्त प्रवीण राणा की पहले के शतरे के आधार पर ही पैरोल बढ़ाते हुए कहा कि खेती उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र स्त्रोत है. उसकी विधवा मां व दो नाबालिग बच्चे पूरी तरह से उसी पर निर्भर हैं. भारी बारिश से बर्बाद हुए फसल की देखभाल करना जरूरी है. अदालत ने कहा कि फसल को हुआ नुकसान भगवान का कृत्य है और याचिकाकर्ता की मौजूदगी जरूरी है.

फसलों की सुरक्षा के लिए पैरोल बढ़ाना जरूरी

अदालत ने कहा कि अब पानी कम हो रहा है. कृषि भूमि को बहाल करने और उसकी सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय करने की जरूरत है. इसके लिए पैसे की व्यवस्था तथा खाद व कीटनाशकों के अलावा अन्य सामग्रियों की जरूरत होगी. यह आरोपी के सक्रिय निगरानी के बिना नहीं होगा. ऐसा नहीं होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्यों का जीवन और शिक्षा खतरे में पड़ सकता है. इस दशा में अभियुक्त हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित अपनी फसलों की देखभाल करने के लिए पैरोल बढ़ाने का हकदार है. राणा को इससे पहले 18 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया था. पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद उसने कोर्ट का दोबारा रुख किया और पैरोल की अवधि को बढ़ाने की कोर्ट से गुहार लगाई.

राणा की ओर से पेश वकील ने कहा कि भारी बारिश की वजह से खेती का काम अधूरा है और करीब डेढ़ एकड़ फसल बारिश से प्रभावित हुआ है. उसके वकील ने यह भी कहा कि राणा की विधवा मां और स्कूल जाने वाले दो बच्चे पूरी तरह से खेती से होने वाले आमदनी पर निर्भर है. जिसके बाद कोर्ट ने राणा की पैरोल की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया.

ये भी पढ़े: न्यायालय का फैसला आरक्षण लागू करने के लिए बाध्य करता है- CJI बी आर गवई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

32 seconds ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

4 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

26 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

30 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

45 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

56 minutes ago