लीगल

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

2003 The Hindu Controversy: अभिव्यक्ति की आजादी और राज्य विधानसभाओं के विशेषाधिकारों के बीच कौन बड़ा है? इस दशकों पुराने कानूनी पहेली पर सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ ने फिलहाल विराम लगा दिया है. लगभग 22 साल पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले की फाइल को कोर्ट ने यह कहते हुए बंद कर दिया कि अब इसमें सुनवाई का कोई औचित्य नहीं रह गया है.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली 7 जजों की पीठ ने पाया कि जिस प्रस्ताव को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ था, उसे तमिलनाडु विधानसभा काफी पहले ही वापस ले चुकी है.

इस पीठ में जस्टिस अरविंद कुमार, जस्टिस पीके मिश्रा, जस्टिस जॉयमाल्या बागची, जस्टिस विपुल पंचोली, जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे. हालांकि, कोर्ट ने इस मामले से जुड़े बड़े संवैधानिक सवालों पर कोई अंतिम राय नहीं दी है.

क्या था 2003 का मामला?

बात साल 2003 की है, जब अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ के तत्कालीन संपादक एन. रवि समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पारित किया था. विधानसभा ने अपनी अवमानना के आरोप में पत्रकारों को 15 दिन जेल की सजा सुना दी थी. इस अप्रत्याशित कदम के खिलाफ पत्रकार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां अदालत ने सजा पर तुरंत रोक लगा दी थी.

इसके बाद 2004 में तमिलनाडु विधानसभा ने अपना वह फैसला और सजा का प्रस्ताव खुद ही वापस ले लिया. सुनवाई के दौरान जब यह बात कोर्ट के संज्ञान में लाई गई, तो बेंच ने माना कि अब विवाद की मुख्य वजह ही खत्म हो चुकी है, इसलिए याचिका को आगे खींचने का कोई मतलब नहीं है.

सवाल जो आज भी है अनसुलझा

यह मामला कानूनी लिहाज से बेहद खास था क्योंकि इसमें संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत मिलने वाली नागरिक की ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ और अनुच्छेद 194 के तहत विधानसभाओं को मिलने वाले ‘विधायी विशेषाधिकार’ आमने-सामने थे.

बड़ा सवाल यह था कि क्या जनप्रतिनिधियों का विशेषाधिकार आम जनता और मीडिया के मौलिक अधिकारों पर भारी पड़ सकता है? अतीत में सुप्रीम कोर्ट के ही दो अलग-अलग फैसलों में इस पर विरोधाभासी राय रही है. चूंकि अदालत ने केस खारिज कर दिया है, इसलिए यह कानूनी बहस भविष्य के लिए फिर खुली रह गई है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

8 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

11 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

34 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

53 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

1 hour ago