लीगल

पशुओं के साथ यौन हिंसा पर कार्रवाई की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जुलाई में होगी सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने पशुओं के खिलाफ यौन अपराध में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तुषार राव गेडेला की पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है.

कोर्ट 16 जुलाई को मामले को सूचिबद्ध करने को कहा है. उससे पहले याचिकाकर्ता को आरोपो से.संबंधित कुछ और तथ्य अदालत के रिकॉर्ड पर लाना होगा. यह जनहित याचिका भारतीय पशु संरक्षण संगठन महासंघ (एफआईएपीओ) की ओर से दायर की गई है. याचिका में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन अपराध) को पूर्ण रूप से निरस्त करने का मुद्दा उठाया है.

याचिका में कहा गया है कि नवतेज सिंह जौहर के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से समलैंगिक संबंधों को अपराधमुक्त करने के लिए आईपीसी की धारा 377 को सही तरीके से पढ़ा था, लेकिन बीएनएस से इसे पूरी तरह से हटाने से अनजाने में पशुओं के विरुद्ध यौन हिंसा अपराधमुक्त हो गई.

दायर जनहित याचिका में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज कुछ मामलों का भी उल्लेख किया गया है. इसके अलावा कोयंबटूर की एक घटना का भी जिक्र किया गया है जहां एक मजदूर को कुत्ते का करते हुए पाया गया. जबकि दिल्ली के शाहदरा में.एक व्यक्ति को कई कुत्तों के.साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: London: ऑक्सफोर्ड यूनियन में CJI जस्टिस बी.आर. गवई का संबोधन- संविधान के वादे को साकार करने की पुकार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago