दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि एचआईवी से पीड़ितों को रोजगार में उचित अवसर दिया जाना अधिकारियों का कानूनी दायित्व है. उसने यह कहते हुए अर्धसैनिक बलों में तीन ऐसे लोगों को पदोन्नति व नियुक्ति देने से इनकार करने के फैसले को खारिज कर दिया. वे एचआईवी से संक्रमित पाए गए थे. कोर्ट ने निर्देश दिया कि तीसरे याचिकाकर्ता को सेवा से बनाए रखने को लेकर नए सिरे से निर्णय लिया जाए.
वर्तमान मामले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात दो याचिकाकर्ताओं को पदोन्नति देने से मना कर दिया गया, जबकि तीसरे याचिकाकर्ता बीएसएफ में प्रोबेशन अवधि पर कार्यरत कांस्टेबल को वर्ष 2023 में नियुक्ति देने से मना कर दिया गया था. याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि उन्हें एचआईवी होने के आधार पर पदोन्नति और नियुक्ति से वंचित किया गया था, जो कानून का उल्लंघन है.
न्यायमूर्ति नवीन चावला एवं न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की पीठ ने तीनों को राहत देते हुए कहा कि एचआईवी अधिनियम एचआईवी संक्रमित लोगों को रोजगार के मामलों में भेदभाव से बचाता है. खासकर उस स्थिति में जब नियोक्ता ऐसे व्यक्ति को उचित अवसर प्रदान न करने के लिए प्रशासनिक या वित्तीय कठिनाई को प्रमाणित करने में सक्षम न हो. उसने कहा कि याचिकाकर्ताओं को गलत तरीके से पदोन्नति देने से इनकार किया गया.
उन्हें पदोन्नति देने से इसलिए मना नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे एचआईवी संक्रमित रोगियों की ‘शेप-1’ श्रेणी में नहीं आते हैं. पीठ ने कहा कि इस तरह से इनकार करने से एचआईवी अधिनियम के तहत उन्हें दी गई सुरक्षा खत्म हो जाएगी और अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनकी पदोन्नति के मुद्दे की समीक्षा करने का निर्देश दिया. उसने उसी प्रकार कहा कि केवल एचआईवी संक्रमित होने के आधार पर प्रोबेशन अवधि पर कार्यरत तीसरे कर्मचारी की सेवा समाप्त करना भी भेदभाव है.
ये भी पढ़ें: “तुमको भी ड्रम और सीमेंट के साथ…” जेई धर्मेंद्र कुशवाहा को पत्नी से मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…