लीगल

राऊज एवेन्यू कोर्ट का आदेश: UPSC घटना के मामले में भवन के तीन फ्लोर मालिकों को लौटाने का निर्देश

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जुलाई 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत से जुड़े मामले में संबंधित बिल्डिंग के तीन फ्लोर को उसके मालिक को लौटाने का निर्देश दिया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट के प्रमुख जिला न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने कहा कि सीबीआई को यह अधिकार नहीं है कि वह पूरे बिल्डिंग को सील कर दे.

जबकि दुर्घटना बेसमेंट में हुई थी. अदालत ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इन सब मामलों में संबंधित निकाय एमसीडी नियम-कानून तोड़ने को लेकर भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है. अदालत ने इसके साथ ही बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर, फस्र्ट फ्लोर व सेकेंड फ्लोर को उसके मालिक को लौटाने की बात कही है. साथ ही मामले की जांच करने वाले सीबीआई से अपना सील हटाने को कहा है.

फ्लोरों सील करने की अनुमति को किया रद्द

उन्होंने उन तीनों फ्लोरों के सील नहीं खोलने की अनुमति देने वाले एसीएमएम के 17 दिसंबर, 2024 के आदेश को रद्द कर दिया. इस मामले में ऋषि खन्ना ने ग्राउंड फ्लोर व फस्र्ट फ्लोर तथा गुरमीत सिंह ने सेकेंड फ्लोर से सीट हटाने एवं उन्हें वहां निर्बाध रूप से आने-जाने की अनुमति देने की मांग की थी और अनुमति नहीं देने के एसीएमएम के आदेश को चुनौती दी थी.

दोनों मालिकों ने कहा था कि घटना बेसमेंट में हुई थी और उनके फ्लोरों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने अपने फ्लोरों की लीज को रद्द कर दिया है. अब उन्हें अपने संपत्ति में आने-जाने का पूरा अधिकार है. जिला न्यायाधीश ने फिर उन्हें इसकी अनुमति दे दी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: HIV पीड़ितों को रोजगार में उचित अवसर देना अनिवार्य

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

9 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

13 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

16 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

51 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

51 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

54 minutes ago