लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने आतिशी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने आतिशी, निर्वाचन अधिकारी, भारतीय चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच 30 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है. यह याचिका कमलजीत सिंह दुग्गल और आयुष राणा ने अधिवक्ता टी सिंहदेव के माध्यम से दायर की गई है.

याचिका में मांग की गई है कि इस सीट पर चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए. याचिका में दावा किया गया है कि आतिशी और उनके चुनाव एजेंटों ने चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण अपनाया, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 के तहत अपराध माना जाता है. वही मामले की सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग और निर्वाचन अधिकारी की ओर से पेश वकील ने याचिकाकर्ता द्वारा पक्षकार बनाए जाने पर आपत्ति जताई है.

निर्वाचन आयोग की आपत्ति

याचिकाकर्ता कालकाजी क्षेत्र के रहने वाले दो मतदाताओं ने दायर की है. इतना ही नही याचिका में आतिशी पर कई आरोप लगाए गए है. याचिका में कहा गया है कि आतिशी से जुड़े लोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लाए गए कैश के साथ पकड़े गए, उनके इशारे पर बीजेपी उम्मीदवार की छवि खराब कर चुनाव को प्रभावित करने के लिए फर्जी वीडियो जारी किया गया.

आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों के अंतर से हराया था. आतिशी को कुल 52154 वोट मिले थे, जबकि बिधूड़ी को 48633 वोट मिले थे. वही कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा तीसरे नंबर रहीं और उन्हें केवल 4392 वोट मिले थे. आतिशी ने 2020 में पहली बार कालकाजी से चुनाव जीता था और 2025 में भी इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें: ‘RJD हमेशा मुसलमानों के साथ’ वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का जोरदार प्रदर्शन, लालू-तेजस्वी हुए शामिल

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

32 seconds ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

9 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

9 minutes ago

प्रियंका गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में बनी रणनीति, अगले 3-4 दिनों में सपा को सौंपी जा सकती है संभावित सीटों की सूची

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…

16 minutes ago

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

35 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

37 minutes ago