Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, अब जजों की संख्या 43 हुई

दिल्ली हाईकोर्ट को आज तीन नए जज मिले हैं, जिन्होंने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के समक्ष शपथ ली. इनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में जजों की संख्या 43 पहुंच गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं. इन्होंने आज शपथ ली है. इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने अब जजों की संख्या 43 हो गई है. एक दिन पहले भी छह जजों ने शपथ ली थी. उन सभी जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई है.

शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस विनोद कुमार, जस्टिस शैल जैन व जस्टिस मधु जैन हैं. वे तीनों पहले जिला अदालतों में मुख्य न्यायाधीश थे और एक ही साल 1992 में न्यायिक सेवा से जज बने थे. उन तीनों ने हिंदी में शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह कोर्ट के परिसर में आयोजित किया गया था.

कोर्ट में न्यायमूर्तियों की स्वीकृत पद 60 हैं. उन नए तीनों न्यायमूर्तियों को हाईकोर्ट में प्रोन्नत करने को लेकर केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी. विनोद कुमार कड़कड़डूमा कोर्ट में तो मधु जैन तीस हजारी कोर्ट में तथा शैल जैन साकेत कोर्ट के जिला न्यायाधीश थीं.


ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट फिल्म उदयपुर फाइल्स पर लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर 25 जुलाई को भी सुनवाई जारी रहेगी


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital