लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओपी चौटाला के वारिसों की याचिका पर CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के कानूनी उत्तराधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 15 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. दायर याचिका में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिए जाने के खिलाफ दायर अपील में पक्षकार बनाने की मांग की गई है. चौटाला के परिवार ने यह अर्जी ओमप्रकाश चौटाला की 20 दिसंबर 2024 को हुई मौत के बाद दायर की है.

चार साल की सजा और जुर्माना

दायर अर्जी में कहा गया है कि चौटाला ने जिंदा रहते हुए ही अपनी सजा और दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की थी, इसलिए उन्हें कानूनी वारिसों को इसे आगे बढ़ाने की अनुमति मिलनी चाहिए. दरअसल राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 27 मई को ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की सजा सुनाते हुए, उनपर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. चौटाला पर साल 1993 से 2006 के बीच आय से अधिक संपत्ति जुटाने का दोषसिद्धि करार दिया गया था.

सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि सभी साक्ष्यों व दस्तावेज से स्पष्ट है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर 2,81,18,451 रुपये की संपत्ति आय से अधिक अर्जित की. कोर्ट ने यह भी कहा था कि आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी इसका साक्ष्य नही दे पाया और गवाहों व दस्तावेज से सीबीआई साबित करने में सफल रही है कि उन्होंने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है.

बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला को जनवरी 2013 में जेबीटी घोटाले का दोषी पाया गया था. 2008 में ओमप्रकाश चौटाला और 53 अन्य पर 1999 से 2000 तक हरियाणा में 3206 जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में आरोप लगाए गए थे. इसके बाद जनवरी 2013 में अदालत ने ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय सिंह चौटाला को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी.


ये भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी की ओर से दायर उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

38 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

35 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

41 minutes ago