लीगल

गैंगेस्टर विकास दुबे की पत्नी पहुंची हाई कोर्ट; वेब सीरीज ‘UP 77’ की रिलीज रोकने की मांग, केंद्र और OTT को नोटिस जारी

दिल्ली हाई कोर्ट गैंगेस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार, संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज निर्माता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सचिन दत्ता ने जारी किया है. कोर्ट 24 दिसंबर को सुनवाई करेगा. ऋचा दुबे ने याचिका दायर कर वेव सीरीज UP 77 को रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. यह सीरीज 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं.

दायर याचिका में कहा गया है कि यह वेब सीरीज विकास दुबे के जीवन पर आधारित है. जिससे परिवार की निजता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुच सकता है. साथ ही बिना अनुमति के उनके जीवन की घटनाओं का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. जो कानून गलत है. याचिका में कहा गया है कि विकास दुबे के बेटे अब भी अपने पिता की मौत के बाद भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक दुष्परिणाम झेल रहे हैं और उन्होंने जानबूझकर सार्वजनिक नजरों से दूर रहना चुना है.

पत्नी का आरोप है कि सीरीज का चित्रण काल्पनिक, बढ़ा- चढ़ाकर और सनसनीखेज है, जिसका उद्देश्य केवल व्यावसायिक लाभ कमाना है.

याचिकाकर्ता कोआशंका है कि यह फिल्म उनकी गरिमा को स्थायी रूप से नुकसान पहुचाएगी, उन्हें और उनके बेटों को सार्वजनिक उपहास का शिकार बनाएगी. पुराने आधात को फिर से जीवित करेगी और उनकी सामाजिक स्थिति व सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है.

वेब सीरीज में दिखेगी विकास दुबे की कहानी

गौरतलब है कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का यूपी पुलिस ने 10 जुलाई को एनकाउंटर कर दिया था. इस वेब सीरीज के जरिये विकास दुबे की गैंगेस्टर बनने की कहानी को दिखाया जाएगा. बिकरु कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था. इस मामले में36 आरोपी जेल में बंद है. बिकरु कांड के बाद तत्कालीन एसओ विनय तिवारी और दरोगा के के शर्मा पर मुखबिरी करने का आरोप लगे थे.

वही एसआईटी जांच में भी विनय तिवारी और दारोगा दोषी पाए गए थे. दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कथित आरोपी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर 22 जनवरी को सुनवाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

23 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

26 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

30 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

35 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

44 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

46 minutes ago