विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार!
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान आम लोगों, व्यापारियों और वकीलों को होने वाली परेशानियों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. कोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. दायर याचिका में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए पहले से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि हाल के दिनों में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों, बैरिकेडिंग और आवाजाही पर लगाई गई पाबंदियों के कारण व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. व्यापारियों के मुताबिक इन प्रदर्शनों के चलते करीब 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
याचिका में मांग की गई है कि विरोध-प्रदर्शनों के आयोजनों को लेकर तय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कारोबार और न्यायिक कामकाज भी प्रभावित न हों. वकीलों और व्यापारियों की ओर से यह याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे वकीलों के कामकाज, व्यापारियों की गतिविधियों और आम नागरिकों की आवाजाही में अनावश्यक बाधा न आए.
ये भी पढ़ें- 24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट
दायर याचिका में कनॉट प्लेस में कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया है. याचिका में कहा गया है कि हाल के प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. कनॉट प्लेस जैसे कारोबारी केंद्रों तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी हुई.
व्यापारियों का दावा है कि इस स्थिति के कारण कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. याचिका में यह भी कहा गया है कि लगातार यातायात बाधित होने, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित होती है. ऐसे में त्योहारों के सीजन के दौरान कारोबार पर अतिरिक्त असर पड़ने की आशंका है.
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…
Budget Home Decor Ideas Under 5000: घर को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए अब…
Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…
Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…
CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…