लीगल

कोर्ट ने Terror Funding मामले में रशीद इंजीनियर की याचिका पर NIA से मांगा जवाब, 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकवाद वित्तपोषण मामले में जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) की याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. रशीद ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत या पैरोल की मांग की थी. इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

रशीद ने पटियाला हाउस कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उनकी संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति की मांग को खारिज कर दिया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है.

संसद सत्र में भाग लेने की मांग

रशीद ने अपनी याचिका में कहा कि वह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और अपने दायित्वों को निभाने के लिए संसद सत्र में भाग लेना आवश्यक है. उन्होंने अदालत को बताया कि संसद का दूसरा सत्र 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा, इसलिए उन्हें इसमें शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी जाए.

इंजीनियर रशीद पर आरोप है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को धन उपलब्ध कराया. उन्हें 2017 के आतंकवादी वित्तपोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एनआईए ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे 2019 से जेल में बंद हैं.

इंजीनियर रशीद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला को हराकर संसद में प्रवेश किया था.


ये भी पढ़ें- लापता लोगों का पता लगाने के लिए क्या कोई AI सॉफ्टवेयर है क्या? कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago